कोयल से जुड़े कुछ रोचक तथ्य और जानकारी | Information about koyal in Hindi –

Information about koyal in Hindi: दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम बात करने वाले है कोयल पक्षी के बारे में जो एक ऐसा पक्षी है जिसकी मधुर आवाज बसंत ऋतु को और भी खूबसूरत बना देती है।

इस की कुहू-कुहू की यह धुन सुनकर हर कोई मग्न हो जाता है। लेकिन इसके पीछे छिपी चालाकी भी कम रोचक नहीं है, जो इसे प्रकृति का एक अनोखा चमत्कार बनाती है। चलिए इस पक्षी से जुड़े कुछ रोचक तथ्य जानते है

कोयल क्या है | Koyal kya hai

Information about koyal in Hindi

यह एक मधुर स्वर वाली चतुर पक्षी है जो मुख्य रूप से जंगलों और पेड़ों पर रहती है। यह अन्य पक्षियों के घोंसलों में अपने अंडे छोड़कर उन्हें दूसरों पर पालने का काम करवाती है। वैज्ञानिक रूप से इसका नाम यूडायनेमिस स्कोलोपेकस है, और यह सर्वाहारी जीव है जो कीड़े-मकोड़े और फल-फूल खाती है।

कोयल इन इंग्लिश | कोयल इंग्लिश में क्या कहते हैं

इंग्लिश में कोयल को ‘कूकू’ (Cuckoos) कहा जाता है, जो इसके स्वर से प्रेरित है। यह पक्षी पूरे विश्व में जाना-पहचाना है और अंग्रेजी साहित्य में भी इसका उल्लेख मिलता है। कूकू क्लॉक जैसी वस्तुएं भी इसी पक्षी की मधुर बोली से जुड़ी हैं।

कोयल को संस्कृत में क्या कहते हैं | koyal ko sanskrit mein kya kahate hain

काफी लोगों का यह सवाल रहता है की कोयल का संस्कृत नाम क्या है तो बता दे  संस्कृत भाषा में कोयल को ‘कोकिल’ या ‘पिक’ कहा जाता है। प्राचीन ग्रंथों में कोकिल को बसंत के दूत के रूप में वर्णित किया गया है। यह नाम इसकी मधुर कूक से जुड़ा हुआ है, जो वसंत की सुंदरता को दर्शाता है।

koyal ka paryayvachi | koyal का पर्यायवाची शब्द

कोयल के कुछ प्रमुख पर्यायवाची शब्द हैं: कोकिला, पिक, काकपाली, बसंतदूत, कुहुकिनी। ये शब्द हिंदी साहित्य में कोयल की मधुरता और चालाकी को व्यक्त करते हैं। इन्हें कविताओं और कहानियों में अक्सर इस्तेमाल किया जाता है।

कोयल का रंग कैसा होता है | koyal ka rang kaisa hota hai

नर कोयल का रंग गहरा काला होता है जिसमें हल्का नीलापन दिखाई देता है, जबकि मादा कोयल का रंग चितकबरा या भूरा-भूरा होता है जो तीतर जैसा लगता है। इसकी आंखें लाल रंग की चमकदार होती हैं, चोंच हरी और पैर गहरे स्लेटी रंग के होते हैं। यह रंग इसे जंगलों में छिपने में मदद करता है।

इसे भी पढे – 100 Psychology Facts in Hindi: दिलचस्प मनोवैज्ञानिक तथ्य जो आपको हैरान कर देंगे

कोयल के बारे में 10 रोचक तथ्य हिंदी में | 10 Facts about koyal in Hindi

1.कोयल की लगभग 120 से अधिक प्रजातियां दुनिया भर में पाई जाती हैं, जिनमें से आधी से ज्यादा ब्रूड पैरासाइट होती हैं।

2.अपकी जानकारी हैरानी होगी की यह पक्षी कभी जमीन पर नहीं उतरती और हमेशा पेड़ों की डालियों पर ही रहती है।

3.कोयल का मुख्य भोजन बालों वाले कीड़े, सूंडियां, झींगुर और चींटियां जैसे छोटे जीव होते हैं।

4.जंगलों में कोयल का औसत जीवनकाल करीब 6 वर्ष का होता है।

5.केवल नर कोयल ही अपनी मशहूर कुहू-कुहू वाली मधुर बोली बोलता है, मादा चुप रहती है।

6.दुनिया की सबसे छोटी कोयल ‘लिटिल ब्रॉन्ज कूकू’ है, जिसकी लंबाई सिर्फ 6 इंच और वजन लगभग 17 ग्राम होता है।

7.सबसे बड़ी कोयल ‘चैनल बिल्ड कूकू’ 25 इंच लंबी और 630 ग्राम भारी होती है।

8.क्या आप जानते है की कोयल अंटार्कटिका महाद्वीप को छोड़कर सभी महाद्वीपों पर मिलती है।

9.झारखंड राज्य की राजकीय पक्षी कोयल ही है, जो इसकी सांस्कृतिक महत्व को दर्शाता है।

10.विभिन्न देशों में कोयल के अलग नाम हैं, जैसे फ्रांस में कूकू, जर्मनी में कुकुक और भारत में कोयल।

इसे भी पढे – किंगफिशर पक्षी के बारे में 40 रोचक तथ्य: 

कोयल पर 10 पंक्तियां हिंदी में | 10 lines on koyal in Hindi

1.कोयल की मधुर कूक बसंत ऋतु के आगमन की सूचना देती है।

2.नर कोयल की आवाज़ सबसे मीठी और मन को मोह लेने वाली होती है।

3.यह बहुत चालाक पक्षी है, जो अपने अंडे दूसरे पक्षियों के घोंसलों में देती है।

4.काले रंग की नर कोयल हरे-भरे जंगलों की शोभा बढ़ाती है।

5.मादा कोयल का रंग चितकबरा होता है, जिससे वह आसानी से पेड़ों में छिप जाती है।

6.कोयल फल, फूल और कीड़ों पर निर्भर रहकर अपना जीवन व्यतीत करती है।

7.संस्कृत में इसे ‘कोकिल’ कहा जाता है, जो साहित्य और गीतों में भी प्रसिद्ध है।

8.अंग्रेज़ी में इस पक्षी को ‘Cuckoo’ के नाम से जाना जाता है।

9.कोयल की लगभग 120 प्रजातियाँ पूरी दुनिया में पाई जाती हैं।

10.प्रकृति का यह अद्भुत पक्षी अपनी मधुरता और अनोखी आदतों से हमें प्रेरित करता है।

निष्कर्ष

आशा करते है आप सभी को यह आर्टिकल पसंद आया होगा और इसमे आपको कोयल के बारे में सारी जरूरी जानकारी मिल गई होगी कोयल न केवल अपनी मधुर बोली से हमें आनंद देती है, बल्कि अपनी चतुराई से प्रकृति के रहस्यों को भी उजागर करती है।

इस पक्षी से जुड़े ये तथ्य हमें पर्यावरण के प्रति जागरूक बनाते हैं। दोस्तों यदि आप कोयल की तरह की अन्य पक्षी या जानवर के बारे में जानना चाहते है तो नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में हमे बताए हम उनपर भी आर्टिकल जरूर लिखेंगे

Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Leave a Comment