BenQ GV50 Price in India: BenQ ने भारत में अपना नया पोर्टेबल स्मार्ट प्रोजेक्टर GV50 लॉन्च कर दिया है। यह प्रोजेक्टर अब Amazon और BenQ की आधिकारिक वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। इसकी सबसे खास बात यह है कि इसमें Google TV OS का सपोर्ट दिया गया है, जिससे यूज़र्स को स्मार्ट टीवी जैसा अनुभव मिलता है।
हमे इस प्रोजेक्टर में इन-बिल्ट Netflix ऐप का सपोर्ट भी देखने को मिलता है, जिससे हम सीधे प्रोजेक्टर पर OTT कंटेंट स्ट्रीम कर सकते हैं। इसमें 18W का दमदार स्पीकर और लॉन्ग बैटरी बैकअप दिया गया है।
कंपनी के अनुसार, यह डिवाइस एक बार चार्ज करने पर लगभग 150 मिनट तक वीडियो प्लेबैक देता है, जो इसे आउटडोर मूवी देखने या ट्रैवल के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन बनाता है चलिए इसकी कीमत और इसके खास खूबियों के बारे में जानते है
BenQ GV50 की भारत में कीमत | BenQ GV50 Price in India:
हमे मिली जानकारी के मुताबिक BenQ ने अपने लेटेस्ट पोर्टेबल स्मार्ट प्रोजेक्टर GV50 को भारत में लगभग ₹69,990 की कीमत पर लॉन्च किया है। यह प्रोजेक्टर 22 अप्रैल 2025 से Amazon और BenQ के आधिकारिक ई-स्टोर पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध होगा।
कंपनी इस प्रोडक्ट के साथ 2 साल की स्टैंडर्ड वारंटी भी दे रही है, जो इसे एक भरोसेमंद और टिकाऊ विकल्प बनाती है। यदि आप एक स्मार्ट होम थिएटर या पोर्टेबल एंटरटेनमेंट सॉल्यूशन की तलाश में हैं, तो यह प्रोजेक्टर एक शानदार चॉइस हो सकता है।
BenQ GV50 Specifications –
भारत में BenQ कंपनी ने अपना नया Smart FHD Laser पोर्टेबल प्रोजेक्टर GV50 लॉन्च कर दिया है। जिसके साथ कंपनी ने दावा किया है कि यह डिवाइस फ्लेक्सिबल प्रोजेक्शन एंगल के साथ 120 इंच तक की बड़ी स्क्रीन प्रोजेक्ट कर सकता है, जिससे यह घर या आउटडोर मनोरंजन के लिए एक बेहतरीन विकल्प बन जाता है।

कंपनी ने BenQ GV50 को Google TV OS और इन-बिल्ट Netflix सपोर्ट के साथ लॉन्च किया है, जिससे यूज़र्स को डायरेक्ट स्ट्रीमिंग का अनुभव मिलता है। इसके अलावा, इसमें 18W का इन-बिल्ट 2.1 चैनल स्पीकर देखने को मिलता है, जो साफ और दमदार ऑडियो क्वालिटी प्रदान करता है।
अगर आप एक स्मार्ट और पोर्टेबल होम एंटरटेनमेंट डिवाइस की तलाश कर रहे हैं, तो यह प्रोजेक्टर आपके लिए एक शानदार ऑप्शन साबित हो सकता है। चलिए इसकी खूबियों के बारे में भी एक बार जान लेते है
BenQ GV50 की प्रमुख खूबियां
इस स्मार्ट प्रोजेक्टर में हमे ऑटो फोकस, ऑटो 2D कीस्टोन करैक्शन, और ऑब्स्टकल अवॉइडेंस जैसी कई सुविधाएँ देखने को मिलती है जो एक बेहतर प्रोजेक्शन अनुभव देने में मदद करती है यह प्रोजेक्टर 135 डिग्री वर्टिकल प्रोजेक्शन फ्लैक्सीबिलिटी के साथ आता है, जिससे यूज़र्स अलग-अलग एंगल्स से प्रोजेक्ट कर सकते हैं।
इंटीग्रेटेड बैटरी और लंबा प्लेबैक
BenQ GV50 में इंटीग्रेटेड बैटरी के साथ आता है जो 150 मिनट वीडियो प्लेबैक या 280 मिनट ब्लूटूथ म्यूजिक प्लेबैक का समय देती है, जिससे यह लंबी मूवी नाइट्स के लिए एक बेहतर ऑप्शन बन जाता है
साउन्ड और कलर
इसमें CinematicColor और CinematicSound टेक्नोलॉजी का सपोर्ट दिया गया है, जो बेहतरीन पिक्चर और साउंड क्वालिटी प्रदान करता है। इसके साथ ही इसमे हमे Rec. 709 कलर प्रीसिजन और HDR10/HLG सपोर्ट भी देखने को मिलता है।
120 इंच FHD स्क्रीन
बात करे इसके स्क्रीन साइज़ की तो बता दे BenQ GV50 120 इंच FHD (1080p) स्क्रीन साइज ऑफर करता है, जो बेहतरीन डिटेल और क्लैरिटी देता है।
डेटा ट्रांसफर और कनेक्टिविटी ऑप्शन
कनेक्टिविटी के लिए इसमें USB-C पोर्ट और DisplayPort आउटपुट जैसे ऑप्शन देखने को मिलते हैं, जिसके साथ पावर डिलिवरी पोर्ट भी दिया गया है, जो मोबाइल डिवाइसेस के साथ-साथ Nintendo Switch जैसे कई गैजेट्स को चार्ज करने और कनेक्ट करने के काम आता है
इसके अलावा इसमे 18W 2.1 चैनल स्पीकर और Dolby Audio सपोर्ट बेहतरीन ऑडियो क्वालिटी के इए दिया गया है।
जैसा की हमने पहले बताया था की यहे Google TV और Netflix सपोर्ट करता है, जिससे आप सीधे स्ट्रीमिंग कर सकते हैं इसके अलावा यह प्रोजेक्टर गेमिंग के लिए भी काफी बेहतर साबित हो सकता है इसमे ओमनीडायरेक्शनल एंगल सपोर्ट, टू-स्टेज टिल्ट प्रोजेक्शन, डिजिटल जूम, और डिजिटल H/V लेंस शिफ्ट जैसी सुविधाएं दी गई हैं।
इस स्मार्ट प्रोजेक्टर को Smart Remote ऐप के जरिए कंट्रोल किया जा सकता है, जिससे इसकी यूज़र-फ्रेंडलीनेस और बढ़ जाती है।
BenQ GV50 के फीचर
फीचर | विवरण |
स्क्रीन साइज | 120 इंच FHD (1080p) |
प्रोजेक्शन फ्लैक्सीबिलिटी | 135 डिग्री वर्टिकल प्रोजेक्शन फ्लैक्सीबिलिटी |
बैटरी लाइफ | 150 मिनट वीडियो प्लेबैक, 280 मिनट म्यूजिक प्लेबैक |
स्पीकर | 18W 2.1 चैनल स्पीकर (Dolby Audio सपोर्ट) |
कनेक्टिविटी | USB-C पोर्ट, DisplayPort आउटपुट, पावर डिलिवरी पोर्ट |
तकनीकी सपोर्ट | CinematicColor, HDR10/HLG, Rec. 709 कलर प्रीसिजन |
स्मार्ट फीचर्स | Google TV, Netflix, गेमिंग सपोर्ट |
कंट्रोल | SmartRemote ऐप |
निष्कर्ष
BenQ GV50 काफी बेहतरीन प्रोजेक्टर है, जो अपने प्रीमियम फीचर्स, पोर्टेबल डिज़ाइन, और स्मार्ट टेक्नोलॉजी के साथ आता है
इसमे आपको कई फीचर्स देखने को मिलते है जिसके साथ 2 साल की वारंटी इसे और भी आकर्षक बनाती है। कुल मिलाकर, यह प्रोजेक्टर उन यूज़र्स के लिए आदर्श है जो पोर्टेबल, हाई-परफॉर्मेंस और स्मार्ट प्रोजेक्शन सॉल्यूशन की तलाश में हैं।
इसे भी पढे –
1.Motorola Razr 60 Ultra: दमदार फीचर्स के साथ जल्द होगा लॉन्च
2.Realme Narzo 80 Pro Specifications
3.Red Magic 10 Pro Plus Price in India:
FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)
Ans- BenQ GV50 की कीमत भारत में ₹69,990 रखी गई है। यह प्रोजेक्टर Amazon और BenQ के आधिकारिक ई-स्टोर पर उपलब्ध है।
Ans- BenQ GV50 में इंटीग्रेटेड बैटरी है जो 150 मिनट वीडियो प्लेबैक या 280 मिनट ब्लूटूथ म्यूजिक प्लेबैक का समय देती है।
Ans- हाँ, BenQ GV50 में इन-बिल्ट Netflix सपोर्ट दिया गया है, जिससे आप सीधे प्रोजेक्टर पर अपने पसंदीदा शो और मूवीज़ स्ट्रीम कर सकते हैं।
Ans- BenQ GV50 120 इंच FHD (1080p) स्क्रीन साइज ऑफर करता है, जो बेहतरीन पिक्चर क्वालिटी प्रदान करता है।
Ans- BenQ GV50 को SmartRemote ऐप के जरिए आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है, जिससे यह और भी यूज़र-फ्रेंडली बनता है।